Breaking News

भाकियू टिकैत ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

संवाददाता : आई एम खान, बिसौली
बिसौली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों की मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर मासिक बैठक आयोजित की गई। किसानों ने तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
तहसील परिसर में आयोजित बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की लाइनों की स्थिति बेहद खराब है। बार-बार कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के चलते सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
बैठक में आवारा गौवंशीय पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों का कहना था कि रात-दिन खेतों की रखवाली के बावजूद फसलें सुरक्षित नहीं रह पा रहीं, जिससे आर्थिक संकट गहरा रहा है। उन्होंने गोवंश के लिए स्थायी समाधान और प्रभावी प्रबंधन की मांग की।
ज्ञापन सौंपते समय संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस पर एसडीएम राशि कृष्णा ने आश्वस्त किया कि किसानों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
बैठक में तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया, आसफपुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि यादव, वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वर यादव, अफजल हुसैन, सत्येंद्र सिंह, उमेश पाल सिंह, अनुभव पाराशरी, राजकुमार शर्मा, विश्व प्रताप सिंह, गिरिराज मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, हीरालाल वर्मा, योगेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …