Breaking News

डी पॉल स्कूल में आईसीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा शुरू, पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल, बिसौली
बिसौली। नगर के डी पॉल स्कूल में आई.सी.एस.ई. बोर्ड की हाईस्कूल (दसवीं) की परीक्षाएं विधिवत प्रारंभ हो गई हैं। मंगलवार को पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र के बाहर विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और संतोष साफ झलकता दिखाई दिया।
परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था। अधिकांश विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त होने की उम्मीद जताई। विद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा कक्षों में स्वच्छता, अनुशासन और शांत वातावरण सुनिश्चित किया गया। परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विशेष बात यह रही कि विद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र उनके अपने ही स्कूल में निर्धारित किया गया है, जिससे उन्हें सुविधा और सहजता का अनुभव हो रहा है। इससे छात्रों का तनाव भी कम नजर आया।
विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन वी. सी. स्वयं आई.सी.एस.ई. बोर्ड के बोर्ड इंस्पेक्टर हैं। ऐसे में परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा के पहले दिन सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित समय से पूर्व केंद्र पर पहुंचकर शांतिपूर्वक परीक्षा में सम्मिलित हुए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!