Breaking News

डायट परिसर में मेगा विधिक सहायता शिविर, 403 लाभार्थियों को मिला लाभ

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के आदेशानुसार रविवार प्रातः 10 बजे डायट परिसर में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विवेक संगल, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शालू संगल, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री बलजोर सिंह, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश श्री वीर कनेडी लाल, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार जायसवाल, मेगा शिविर समिति की अध्यक्षा सुश्री रिन्कू जिंदल (प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) तथा प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती कोमल श्रीवास्तव ने किया। जनपद न्यायाधीश विवेक संगल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर किए जाने चाहिए, ताकि आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर लाभान्वित करने का आह्वान किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया और पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय म्याऊ की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण विषय पर भाषण दिया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से 5 महिलाओं की गोद भराई एवं 2 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। दिव्यांगजन विभाग द्वारा 5 ट्राइसाइकिल व 5 श्रवण यंत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधिकारी द्वारा 2 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 2 लाभार्थियों को पॉपकॉर्न मशीन तथा उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत 5 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।
मेगा शिविर में कुल 719 लोगों का पंजीकरण/चिन्हांकन किया गया, जिनमें से 403 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, पराविधिक स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!