Breaking News

विशेष पुनरीक्षण अभियान दिवस पर बूथों पर जुटे अधिकारी, दावे-आपत्तियां ली गईं

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। जनपद में 22 फरवरी 2026 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय के नेतृत्व में सभी पदाभिहीत स्थलों पर अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान संबंधित अधिकारी पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहे और दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कीं। 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली के संदर्भ में फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित), फार्म-7 एवं फार्म-8 स्वीकार किए गए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा सहित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 112 बिसौली, 113 सहसवान, 114 बिल्सी, 115 बदायूं, 116 शेखूपुर और 117 दातागंज के विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर एवं पदाभिहीत अधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष अभियान दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्शों पर लाउडस्पीकर लगाकर तथा डुगडुगी बजवाकर किया गया। अभियान में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों का सहयोग भी प्राप्त हुआ। सभासदों, ग्राम प्रधानों एवं स्वयंसेवकों ने भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!