Breaking News

मेरठ से पीएम मोदी ने किया मिशन 2027 का शंखनाद, विकास और कानून-व्यवस्था पर जोर

Spread the love

एजेंसी/संवाददाता
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ से यूपी चुनाव 2027 के लिए माहौल तैयार करते हुए विकास और सुशासन का संदेश दिया। उन्होंने मेरठ से दिल्ली तक आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) के संपूर्ण कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई।
मेरठ साउथ स्टेशन के पास मोहिउद्दीनपुर में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 में उन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत मेरठ से की थी, इसलिए उनका इस शहर से विशेष नाता है। एक दिन पूर्व उन्होंने ग्रेटर नोएडा के जेवर में सेमीकंडक्टर यूनिट का लोकार्पण भी किया था।
जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में प्रदेश के विकास कार्यों और नेतृत्व पर जोर देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा।
प्रधानमंत्री ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री की सराहना की और कहा कि आज प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है तथा बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!