Breaking News

आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में 5000 घरों में होली पर हवन सामग्री वितरण

Spread the love

बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल

तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी निवासी आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय वेद कथाकार एवं समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में इस वर्ष होली के अवसर पर 5000 घरों में निशुल्क हवन सामग्री वितरित की जाएगी।
बिल्सी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा को आचार्य संजीव रूप ने सामग्री का पैकेट भेंट किया। इसके साथ ही विधायक हरीश शाक्य सहित विभिन्न ग्रामों से आए स्त्री-पुरुषों को भी सामग्री वितरित की गई।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि आचार्य संजीव रूप वर्षों से 42 प्रकार की जड़ी-बूटियों, शुद्ध देसी घी और मिष्ठान युक्त सामग्री तैयार कर पर्यावरण शुद्धि का संदेश दे रहे हैं। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि आचार्य संजीव रूप वैज्ञानिक पद्धति से यज्ञ और वृक्षारोपण कर समाज को जागरूक कर रहे हैं और होली में लकड़ी के स्थान पर कंडों के उपयोग की प्रेरणा दे रहे हैं।
आचार्य संजीव रूप ने बताया कि इस बार औषधीय, मिष्ठ, सुगंधित और पुष्टिवर्धक चार प्रकार की हवन सामग्री तैयार की गई है। उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ परंपराओं को बढ़ावा देना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!