Breaking News

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

Spread the love

उसहैत पुलिस की कार्रवाई, 24 से अधिक मुकदमों में वांछित रहा है आरोपी
संवाददाता : गोविन्द देवल, बदायूं
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत उसहैत पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना उसहैत क्षेत्र में ककराला रोड स्थित धर्मकांटे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व में पुलिस मुठभेड़ के दौरान फायरिंग कर फरार हुआ रमेश कश्यप पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम चंदोखा थाना दातागंज, इस समय ग्राम सरनमई मोड़ पर किसी का इंतजार कर रहा है और भागने की फिराक में है।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार सरकारी नल के पास खड़ा संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन की लाइट देखते ही गांव की ओर बढ़ने लगा। रोकने का प्रयास करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया।
तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
लंबा आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रमेश कश्यप पर बदायूं, शाहजहांपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उसहैत थाने में भी उसके खिलाफ बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
टीम को मिली सफलता
थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उसहैत पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!