Breaking News

संविलियन विद्यालय खेड़ादास में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं को दी गई सुरक्षा व हेल्पलाइन की जानकारी

Spread the love

बदायूं। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत संविलियन विद्यालय खेड़ादास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला ग्राम प्रधान श्रीमती रामसनेही, शिक्षिकाओं, महिला कांस्टेबल और बालिकाओं का विद्यालय स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। थाना फैजगंज बेहटा से आए पुलिस कर्मियों ने नारी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी से युक्त बुकलेट बालिकाओं को वितरित की। महिला कांस्टेबल श्रीमती सुदेश ने बालिकाओं और महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक सर्वेश कुमार ने नारी स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम वाष्र्णेय ने बालिका शिक्षा के महत्व और लिंग भेद जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय में चल रहे स्वच्छता अभियान और नवाचारों के बारे में बताया।
विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती ममता यादव ने कहा कि प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। वहीं वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती शशिबाला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान सत्र से विद्यालय में कार्य करने का सकारात्मक वातावरण बना है और समस्त स्टाफ पूरे मनोयोग से विद्यालय के विकास में योगदान दे रहा है।
अंत में प्रधानाध्यापिका ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एएसआई हरिदत्त सैनी, कांस्टेबल राहुल कुमार, सुधारानी, रूबी सिंह, सुषमा रानी, शोभा रानी, पूनम कुमारी, प्रभा रानी, प्रदीप सक्सेना, दीपक ठाकुर, चेतन मिश्रा, पंचू गोपाल, पुनीत कुमार, दानवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!