Breaking News

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों संग खुशियां बांटी, फल-मिठाई वितरित

Spread the love

वजीरगंज (बदायूं)। कस्बा वजीरगंज स्थित पुसगवां रोड पर बने दिव्यांग आश्रम में श्री परशुराम पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर फल व मिठाई वितरित की और उनके साथ खुशियां साझा कीं।
इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों को फल-मिठाई भेंट कर उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम के दौरान आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने अजय कुमार मिश्रा को पटका पहनाकर तथा मां बगलामुखी की तस्वीर भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उनीश पाल सिंह ने कहा कि आश्रम का संचालन अजय कुमार मिश्रा जैसे उदार दानदाताओं के सहयोग से ही संभव हो पाता है। उन्होंने समाजसेवियों के योगदान की सराहना करते हुए ऐसे कार्यों को प्रेरणादायक बताया।
इस मौके पर अजय कुमार मिश्रा की पत्नी प्रतिभा मिश्रा, पुत्र दीपांशु मिश्रा व पुत्री दिया मिश्रा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में आकाश कुमार, सुनीरा सिंह, चंचल यादव, विनोद कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!