Breaking News

9 वर्ष पूर्ण होने पर मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री बोलीं—उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश

Spread the love

🟠
बदायूं। प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डायट ऑडिटोरियम में आयोजित 9 दिवसीय विकास मेले का उद्घाटन प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत तीन लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर सभी को गर्व होना चाहिए और आज उत्तर प्रदेश एक “उत्तम प्रदेश” के रूप में स्थापित हो चुका है।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया है। कोरोना काल से अब तक 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। साथ ही भू-माफिया व नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई कर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस वर्ष 53 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है और लगभग तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी निगरानी में कराया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में जाना जाता है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड जैसे प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार ने बीते 9 वर्षों में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं और देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।
इससे पूर्व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा नेता शारदेंदु पाठक, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए अखिलेश चौबे, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!