Breaking News

धान-गेहूं छानस की नीलामी 26 मार्च को, जेम पोर्टल से करें आवेदन

Spread the love

बदायूं। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि राजकीय कृषि प्रक्षेत्र बगरैन में खरीफ एवं रबी वर्ष 2024-25 में उत्पादित धान और गेहूं बीजों से प्राप्त छानस की नीलामी 26 मार्च 2026 को की जाएगी।
उन्होंने बताया कि धान की 38.19 कुंतल तथा गेहूं की 26.71 कुंतल छानस मात्रा का निस्तारण शासनादेश के तहत नियमानुसार किया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया जेम पोर्टल पर आमंत्रित निविदाओं के आधार पर संपन्न होगी।
नीलामी की कार्यवाही 26 मार्च को अपराह्न 4 बजे जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, बदायूं में आयोजित की जाएगी। इच्छुक बोलीदाता 25 मार्च 2026 तक जेम पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
विस्तृत जानकारी जिला कृषि अधिकारी कार्यालय एवं राजकीय कृषि बीज संवर्धन प्रक्षेत्र, बगरैन के सूचना पट पर देखी जा सकती है। साथ ही इच्छुक क्रेता किसी भी कार्य दिवस में प्रक्षेत्र पर पहुंचकर नीलामी से पूर्व छानस का निरीक्षण भी कर सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राधा-कृष्ण की झांकियों और दही-हांडी ने मोहा मन, फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई जन्माष्टमी

Spread the love बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक …