Breaking News

कादरचौक में पुलिस का एक्शन: अवैध तमंचा-कारतूस के साथ युवक दबोचा

Spread the love

बदायूं/कादरचौक (संवाददाता गोविंद देवल)। जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कादरचौक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में की गई। 24 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक हरिओम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बिचौला जाने वाले मार्ग पर तिराहे के पास कच्चे रास्ते से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोरामई निवासी नहीम पुत्र रहीस दूल्हे (उम्र करीब 34 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
इस बरामदगी के आधार पर थाना कादरचौक में मु0अ0सं0 79/2026 धारा 3/25 (1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजदीप सिंह, हेड कांस्टेबल ओमकार सिंह और कांस्टेबल ओमवीर सिंह शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!