Breaking News

“बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 35+ वारंटी/वांछित दबोचे, अपराधियों में मचा हड़कंप!”

Spread the love

एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर चला अभियान, कई थानों की संयुक्त कार्रवाई—गिरफ्तार अभियुक्त न्यायालय में पेश

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं।
जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ बदायूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस ने रविवार को 35 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
सबसे बड़ी कार्रवाई थाना कादरचौक पुलिस ने करते हुए कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन पर आईपीसी, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत विभिन्न मुकदमे दर्ज थे।
वहीं थाना सहसवान पुलिस ने 5, उसावा पुलिस ने 3, जरीफनगर पुलिस ने 3 तथा मुजरिया पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना हजरतपुर, फैजगंज बेहटा, उघैती, उसहैत और बिनावर पुलिस ने भी 1-1 वारंटी अभियुक्त को पकड़कर कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …