Breaking News

“बाबा इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभा का जलवा: टॉपर्स पर बरसे सम्मान, खुशियों से झूम उठा परिसर!”

Spread the love

वार्षिक परिणाम वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित, अभिभावकों के साथ साझा हुई प्रगति रिपोर्ट

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी।
नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को उन्नयन एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, राजकुमार गुप्ता, निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को स्कार्फ पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई। इसके पश्चात कक्षा-वार विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए तथा अभिभावकों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्यालय के टॉपर्स में पीजी से जीविका सिंह, एनसी से सैयांश वार्ष्णेय, केजी से मिरहा हुसैन व विहान राघव, कक्षा 1 से परी वार्ष्णेय, कक्षा 2 से अनन्या माहेश्वरी, कक्षा 3 से अतिक्ष सिंह, कक्षा 4 से अयांश शर्मा, कक्षा 5 से सिद्धार्थ चौधरी, कक्षा 6 से देवांश यादव, कक्षा 7 से खुशी यादव, कक्षा 8 से अमिशी वार्ष्णेय, कक्षा 9 से कृतिका माहेश्वरी तथा कक्षा 11 में मीनुज वार्ष्णेय (गणित), विभु वार्ष्णेय (बायोलॉजी), सार्थक वार्ष्णेय (कॉमर्स) व प्रतिभा शंखधार (मानविकी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और मंच की भव्य सजावट सभी के आकर्षण का केंद्र रही। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने शिक्षा को व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला बताया।
डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेधावी छात्रों से अन्य विद्यार्थियों को सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!