Breaking News

मेहनत का जश्न, प्रतिभा का सम्मान! शिशु शिक्षा सदन में मेधावियों पर बरसी तालियां

Spread the love


बिल्सी (बदायूं) | संवाददाता: गोविंद देवल
नगर के शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रजनीकांत अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में और अधिक ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इसी दिशा में विद्यालय लगातार कार्य कर रहा है।
इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में जूनियर वर्ग से अर्चित यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘ऑल-राउंडर टॉपर’ का खिताब अपने नाम किया, जबकि प्राइमरी वर्ग से युवांश माहेश्वरी ‘ऑल-राउंडर’ घोषित किए गए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, वहीं अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षण गुणवत्ता की सराहना की।
इस अवसर पर उपदेश, सरिता, नंदनी, हर्षित, टीटू, अभिषेक, मेघा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!