Breaking News

दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान? भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

आठ माह पहले हुई थी शादी, पांच लाख की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना का आरोप; चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है और न्यायालय के माध्यम से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी के अनुसार उसकी 21 वर्षीय बहन उजाला की शादी 8 जून 2025 को गांव गुधनी निवासी अशोक कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी में सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।
पीड़ित ने बताया कि 11 फरवरी 2026 को उसकी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने हत्या कर मामले को दबाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां विवाहिता मृत अवस्था में मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी संदिग्ध परिस्थितियों के संकेत मिलने की बात कही गई है।
पीड़ित का आरोप है कि कई बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …