Breaking News

तेज आंधी-ओलावृष्टि का कहर: कानपुर में दो की मौत, कई घायल, शहर ठप

Spread the love

कुछ ही मिनटों में बदले हालात, पेड़-खंभे गिरने से सड़कें जाम, बिजली व्यवस्था चरमराई

संवाददाता: गोविंद देवल

कानपुर। अचानक बदले मौसम ने रविवार को शहर में तबाही मचा दी। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से सड़कें जाम हो गईं और यातायात घंटों तक ठप रहा।
तेज हवाओं की चपेट में आकर अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
आंधी के दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर गिरे पेड़ों को हटाने और रास्ते साफ कराने में जुटी रहीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में हालात बिगड़ गए। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद आई इस आपदा ने शहर को पूरी तरह झकझोर कर रख


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!