Breaking News

महावीर जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब: बदायूं में निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Spread the love

झांकियों ने मोहा मन, महिलाओं के मंगल गीतों से गूंजा शहर, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। परशुराम चौक स्थित श्री 1008 वासुपूज्य दिगंबर जैन तेरहपंथी मंदिर के तत्वाधान में रविवार को भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष मनीष जैन ने किया।
इस दौरान रवि जैन को भगवान को रथ पर विराजमान कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जबकि सारथी की बोली महावीर प्रसाद जैन ने ली। कुबेर की बोली रोहित जैन, इंद्र की बोली बॉबी जैन तथा अतुल जैन-अतिशय जैन ने संयुक्त रूप से उठाई। मंगल कलश की बोली मधुबाला जैन ने ली।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का शहर के व्यापारियों ने जगह-जगह फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। महिलाएं मंगल गीत गाती हुई रथ के पीछे चल रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन्हें देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। बिल्सी, उझानी, बहजोई, संभल और बदायूं समेत विभिन्न स्थानों से जैन समाज के लोग इसमें शामिल हुए।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। ट्रैफिक नियंत्रण से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक के कड़े इंतजाम किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास जैन, प्रशांत जैन, मृगांक जैन, अनिल जैन सोनी, प्रमोद जैन, सुभाष जैन, मनीष जैन, अनूप जैन, हरप्रसाद जैन, महावीर प्रसाद जैन, मुकेश जैन, मयंक जैन, नीरज जैन, विनोद जैन, आशीष जैन, लक्ष्य जैन, मधु जैन, डॉ. आरती जैन, दिव्या जैन, मीरा जैन, रेखा जैन, बबिता जैन, मान्या जैन, प्रमिला जैन, इंदु जैन, प्रिया जैन, मोना जैन, राखी जैन, स्वीटी जैन, सुनीता जैन, परी जैन, गुंजन जैन, ममता जैन, काजोल जैन, निखिल जैन, कुलदीप जैन, साजन जैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!