Breaking News

ओरछा में गूंजा काव्य का संगम: बदायूं के युवा कवि षट्वदन शंखधार सम्मानित

Spread the love

महाकवि प्रकाश पटैरिया जयंती पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कई राज्यों के साहित्यकार हुए शामिल

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। मध्य प्रदेश के ओरछा स्थित बुंदेली रिसोर्ट में 2 अप्रैल को श्री प्रकाश पटैरिया फैंस क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बदायूं के युवा कवि षट्वदन शंखधार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में छतरपुर स्थित मिठ्ऊआ हनुमंत धाम के महंत पं. आनंद मिश्रा ने उपस्थित होकर सभी कवियों को आशीर्वाद दिया और काव्य पाठ की सराहना की। उन्होंने कहा कि कविता समाज में नई चेतना का संचार करती है और आज के कवि हमारी संस्कृति व सनातन धर्म के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी साहित्यकारों को भविष्य में हनुमंत धाम, छतरपुर में आमंत्रित करने की भी बात कही।
यह आयोजन महाकवि श्री प्रकाश पटैरिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र से आए कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक राणा मुनि प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कवि सुमित ओरछा, संतोष सागर, अशोक चारण, मनोज चौहान, शिखा उरजिता और वैभव अवस्थी सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!