Breaking News

छत से फिसले कदम, किसान की गई जान—बिल्सी में दर्दनाक हादसा

Spread the love

मरम्मत कार्य देख रहे थे बुजुर्ग, गिरने से गंभीर चोट; इलाज के दौरान मौत

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खौंसारा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग किसान की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
गांव निवासी 60 वर्षीय गणेशराम पुत्र बिहारी लाल प्रजापति शनिवार शाम अपने घर की छत पर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लेने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक नीचे गिर पड़े।
हादसे में उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उन्हें तुरंत उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!