Breaking News

आंधी-बारिश ने बुझाई ‘बिजली’, बिल्सी में रातभर अंधेरे ने बढ़ाई परेशानी

Spread the love

10 घंटे ठप रही सप्लाई, पानी संकट से जूझे लोग, सुबह बहाल हुई बिजली

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने नगर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। करीब साढ़े आठ बजे के बाद हुई इस मौसमीय मार के चलते कस्बे की विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली गुल होने का असर पेयजल व्यवस्था पर भी साफ दिखा। घरों में लगे सबमर्सिबल और मोटर बंद रहने से सुबह तक पानी का संकट गहराया रहा। लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा।
करीब 10 घंटे बाद रविवार सुबह बिजली विभाग की टीमों ने लाइन में आए फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की, तब जाकर लोगों को राहत मिली।
एसडीओ जेपी सिंह राजपूत ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के चलते 11 हजार वोल्ट लाइन में फाल्ट आ गया था, जिससे आपूर्ति बाधित हुई। सुबह होते ही टीमों को मौके पर भेजकर खराबी को दुरुस्त कराया गया और सप्लाई सुचारू कर दी गई।
बिजली बहाल होने के बाद कस्बे के लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि रातभर की परेशानी ने व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!