Breaking News

मेधावियों का सम्मान, रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा वार्षिकोत्सव

Spread the love

सिमर्रा भोजपुर विद्यालय में छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, अभिभावक हुए गदगद

संवाददाता: गोविन्द देवल

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर स्थित संविलयन विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
समारोह के दौरान विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को परीक्षाफल वितरित करते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अपने सम्मान से उत्साहित बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। सहायक अध्यापिका अनुराय ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक राजाराम ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की असली कुंजी है। वहीं इंचार्ज प्रधानाध्यापक बशीर अहमद ने विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद कुमार मिश्रा, संजीव गोयल, किरन रानी, सत्यम सिंह, नीरज देवी, रश्मि सक्सेना, अरविंद कुमार, रूपेंद्र पाल सिंह एवं आशीष कुमार का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!