Breaking News

करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

बिल्सी थाना क्षेत्र के सिद्धपुर चित्रसेन गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

संवाददाता: गोविंद

बदायूँ। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसेन में बुधवार दोपहर एक 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोर करंट की चपेट में आ गया, हालांकि घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …