Breaking News

बदायूं ब्रेकिंग: सड़क हादसे में दंपति की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर

Spread the love

भगवतीपुर के पास हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

संवाददाता:

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के भगवतीपुर गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतकों की पहचान शकुंतला (42) पत्नी सचिन और सचिन (46) पुत्र रामचंद्र लाल मौर्य, निवासी दिसौली गंज (कोतवाली बिसौली क्षेत्र) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से बदायूं से अपने गांव लौट रहे थे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …