Breaking News

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, बिल्सी के स्कूल में रचनात्मक कार्यक्रम

Spread the love

निबंध, चित्रकला व वृक्षारोपण गतिविधियों में दिखा उत्साह; “हर साल एक पौधा लगाने” का लिया संकल्प

बिल्सी। पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर के एक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विविध शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने प्राकृतिक संसाधनों के सीमित उपयोग और ऊर्जा बचत पर विशेष जोर दिया।
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्युत ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषय शामिल रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से आरोही पाल व अनुभव प्रताप सिंह, कक्षा 10 से योग्यता वार्ष्णेय, कक्षा 11 से ईशानी माहेश्वरी तथा कक्षा 12 से अनन्या तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसमें कक्षा 6 से दक्ष कुमार, कक्षा 7 से अविका माहेश्वरी तथा कक्षा 8 से आराध्या राठी व रूद्र प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने पोस्टर व प्रोजेक्ट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि कक्षा पीजी से 2 तक के नन्हे विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने प्रेम को दर्शाया।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति हर वर्ष एक पौधा लगाए, तो पर्यावरण को काफी हद तक सुरक्षित किया जा सकता है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने भी विद्यार्थियों को पृथ्वी की रक्षा के लिए दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान अरिहन्त वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर ‘ट्री-मैन’ प्रशांत जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हर शुभ अवसर पर पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी, पर्यावरण प्रेमी डॉ. नीरज अग्निहोत्री सहित समिति के पदाधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!