Breaking News

बार-बेंच समन्वय पर जोर: दातागंज तहसील में एसडीएम-तहसीलदार ने अधिवक्ताओं संग की बैठक

Spread the love

नवनियुक्त अधिकारियों ने मांगा सहयोग, अधिवक्ताओं ने समस्याएं उठाकर दिया हरसंभव साथ का भरोसा

दातागंज। तहसील सभागार में नवनियुक्त उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह एवं तहसीलदार विजय कुमार की उपस्थिति में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने की, जिसमें तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत में उप जिलाधिकारी ने अपना परिचय देते हुए सभी अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त किया और बार एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग से ही वादकारियों के मामलों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण संभव है।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी अधिवक्ता को यदि व्यक्तिगत कार्य या किसी अधिकारी-कर्मचारी से संबंधित शिकायत हो, तो वह सीधे उनसे मिल सकता है और समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
तहसील बार के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने तहसील की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें जल्द ही लिखित रूप में अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने बार एवं बेंच के रिश्तों को मजबूत बनाए रखने का भरोसा दिया।
जनरल सेक्रेटरी संतोष यादव ने भी नए अधिकारियों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में आराम सिंह यादव, मोहम्मद इसाक, रमेश बाबू सक्सेना, सुखपाल सिंह यादव, उमेश चंद सक्सेना, मोहम्मद रहूफ अंसारी, धर्मेंद्र पाल सिंह, शैलेंद्र तोमर सहित तहसील बार के अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां न्यायिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर सहमति बनी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …