Breaking News

जनपद में पुलिस का अभियान तेज, वांछित आरोपी समेत कई गिरफ्तार

Spread the love

अवैध शराब, वारंटी और शांति भंग के मामलों में विभिन्न थानों की कार्रवाई

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कादरचौक पुलिस ने वांछित आरोपी दबोचा
थाना कादरचौक पुलिस ने पोक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी रंजीत पुत्र राजेंद्र निवासी सहोरा थाना मूसाझाग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

बिसौली में अवैध शराब बरामद
थाना बिसौली पुलिस ने कल्लू पुत्र चौबेलाल निवासी होली चौक कटरा को 18 ट्राइगर गोल्ड शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

मुजरिया पुलिस ने वारंटी पकड़ा
थाना मुजरिया पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित वारंटी रामरहीश पुत्र भूरे निवासी नैथुआ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

वजीरगंज और कुंवरगांव में शांति भंग पर कार्रवाई
थाना वजीरगंज पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं थाना कुंवरगांव पुलिस ने भी चार आरोपियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!