Breaking News

संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने पर जोर: किसानों को नैनो यूरिया और जैविक विकल्पों की दी जानकारी

Spread the love

संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने पर जोर: किसानों को नैनो यूरिया और जैविक विकल्पों की दी जानकारी

बदायूं। ग्राम खुनक में बुधवार को प्रगतिशील किसान अब्बास अली के प्रक्षेत्र पर फील्ड डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के करीब 80 किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. फैज मोहसिन ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के साथ जैविक उर्वरकों के संतुलित उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मिट्टी की सेहत बनाए रखने के लिए उर्वरकों का वैज्ञानिक और संतुलित प्रयोग बेहद जरूरी है। साथ ही किसानों को फसल विविधीकरण और एग्रो फॉरेस्ट्री के बारे में भी जानकारी दी गई।

इफको बदायूं के क्षेत्र प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और सागारिका जैसे उत्पादों के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मक्का जैसी फसलों में इन उत्पादों के प्रयोग से पारंपरिक यूरिया की खपत कम की जा सकती है और मिट्टी पर रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों को भी काफी हद तक घटाया जा सकता है।

प्रगतिशील किसान अब्बास अली और मुस्लिम अली ने अपने खेतों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग के अनुभव साझा किए। किसानों को मौके पर मक्का की फसल में आधुनिक तकनीकों के प्रयोग का अवलोकन भी कराया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.एस. वर्मा ने की। उन्होंने सहकारिता विभाग की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से सहकारिता और इफको से जुड़ने का आह्वान किया।

इस दौरान राहुल सिंह चौहान ने जायद फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन पर जानकारी दी, जबकि अनिल कुमार ने इफको के विशेष उत्पादों के बारे में किसानों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में राजेश कुमार सक्सेना, राजीव सक्सेना, आकाश, राकेश गुप्ता सहित कई किसान और सहकारी समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!