Breaking News

दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का आरोप, कोर्ट के आदेश पर पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का आरोप, कोर्ट के आदेश पर पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

बिल्सी। नगर की एक विवाहिता ने अपने पति, सास और रिश्तेदार पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने एसीजेएम द्वितीय न्यायालय बदायूं में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका विवाह वर्ष 2019 में नजीबाबाद निवासी पवन यादव के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति पवन यादव, सास वीरवाला रानी तथा रिश्तेदार सागर अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन और हरिद्वार में मकान बनवाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे।

महिला का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती रही। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुर की मृत्यु के बाद घर में रह रहे सागर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर भी पति और सास ने उसका साथ नहीं दिया।

पीड़िता के अनुसार 28 मार्च को पति और सास ने कमरे में बंद कर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रही और पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी।

महिला का कहना है कि स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की और बाद में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

मामले में न्यायालय ने प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!