Breaking News

इज्जतनगर मंडल में ‘विश्व पर्यावरण दिवस-2026’ अभियान का शुभारंभ

Spread the love

इज्जतनगर मंडल में ‘विश्व पर्यावरण दिवस-2026’ अभियान का शुभारंभ

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

संवाददाता : गोविंद देवल

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के Northeast Frontier Railway इज्जतनगर मंडल में शुक्रवार से “विश्व पर्यावरण दिवस-2026” अभियान का शुभारंभ किया गया। रेलवे बोर्ड और मुख्यालय के निर्देश पर मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में शुरू हुआ यह अभियान 15 मई से 5 जून 2026 तक चलाया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

प्रमुख स्टेशनों पर चलाया गया जागरूकता अभियान

अभियान के पहले दिन काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, काशीपुर, रुद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, पीलीभीत, इज्जतनगर, कासगंज, फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद समेत कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान यात्रियों और आम लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, कचरा पृथक्करण, अपशिष्ट प्रबंधन और दोबारा इस्तेमाल होने वाली बोतलों, थैलों तथा कंटेनरों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।

रेल अधिकारियों ने यात्रियों को रेलवन सहित ऑनलाइन डिजिटल टिकटिंग अपनाने और कागज रहित यात्रा करने का भी संदेश दिया। साथ ही स्वच्छता, हरियाली और प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाए रखने के लिए पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने की अपील की गई।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत आगे भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण के प्रति प्रेरित किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली

Spread the loveबिसौली। आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर, बंजरिया में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के …

error: Content is protected !!