Breaking News

16 घंटे बंद रहेगा बरेली-कासगंज मार्ग का रेलवे फाटक

Spread the love

16 घंटे बंद रहेगा बरेली-कासगंज मार्ग का रेलवे फाटक

समपार संख्या 299 स्पेशल पर मरम्मत कार्य, वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी

संवाददाता : गोविंद देवल

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मानपुर नगरिया और सोरों शूकर क्षेत्र स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे समपार संख्या 299 स्पेशल पर मरम्मत और ओवरहालिंग कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार बरेली-कासगंज मार्ग पर स्थित यह समपार 16 मई 2026 को शाम 8 बजे से 17 मई 2026 की सुबह 8 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान समपार पर सावधिक ओवरहालिंग और मरम्मत कार्य किया जाएगा।

यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग

रेल प्रशासन ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है। यात्री और वाहन चालक सोरों शूकर क्षेत्र स्टेशन के पास स्थित समपार संख्या 300 ए का उपयोग कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!