Breaking News

बदायूं तहसील में जिलाधिकारी सुनेंगे फरियाद, जनपद स्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद

Spread the love

शनिवार को सभी तहसीलों में लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस

बदायूं तहसील में जिलाधिकारी सुनेंगे फरियाद, जनपद स्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार 16 मई 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार तहसील बदायूं में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।

इस दौरान आमजन अपनी शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्रशासन द्वारा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि मौके पर ही शिकायतों का समाधान कराया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …