Breaking News

10 वाहन सीज, 5 के चालान; करीब 5 लाख रुपये जुर्माना जमा

Spread the love

ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

बदायूँ। शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सोमवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरिओम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 10 भारी वाहनों को सीज किया गया, जबकि कई वाहनों के चालान भी किए गए।

विभागीय जानकारी के अनुसार थाना कुंवरगांव क्षेत्र में तीन भारी वाहन, थाना कादरचौक क्षेत्र में एक भारी वाहन तथा परिवहन कार्यालय बदायूँ में छह भारी वाहनों को खनन कार्य में उपयोग करने पर सीज किया गया। इसके अलावा क्षमता से अधिक बालू ढोने पर एक ट्रैक्टर को भी परिवहन कार्यालय परिसर में सीज किया गया।

अभियान के दौरान कुल 18 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से पांच वाहनों के चालान किए गए तथा विभिन्न मामलों में करीब पांच लाख रुपये का शमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों और स्वामियों से निर्धारित भार क्षमता के अनुसार ही वाहन संचालित करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …