Breaking News

रेलवे का बड़ा फैसला: टनकपुर-बरेली मेला स्पेशल चार दिन रहेगी निरस्त

Spread the love

बरेली सिटी यार्ड में निर्माण कार्य के चलते लिया गया निर्णय

संवाददाता : गोविंद देवल

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में बरेली सिटी यार्ड स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एलएचएस निर्माण कार्य के तहत प्रोटेक्शन प्लेट लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने मेला स्पेशल ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल ट्रेन 23 और 28 मई 2026 को निरस्त रहेगी। वहीं 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल ट्रेन 24 और 29 मई 2026 को संचालित नहीं होगी।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

यह जानकारी इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!