विधायक ‘बब्बू भैया’ बोले- डिजिटल तकनीक से गांव-गांव तक मजबूत होंगी सेवाएं
संवाददाता : गोविंद देवल
दातागंज। बाल विकास परियोजना कार्यालय दातागंज में मंगलवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को डिजिटल माध्यम से अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिंह रहे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि डिजिटल तकनीक के जरिए आंगनवाड़ी सेवाओं को गांव-गांव तक और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ संचालित करने का आह्वान किया।
ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य आसान, तेज और पारदर्शी होगा। इससे योजनाओं की निगरानी और लाभार्थियों का डाटा अपडेट करने में काफी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।
इस मौके पर सीडीपीओ मंजू वर्मा, मुख्य सेविका सावित्री देवी, संजू सक्सेना, कीर्ति कौस्तव सिंह, सोनी धीरेंद्र सिंह, आकांक्षा शर्मा, पूर्णिमा यादव, किरण देवी, हरिमाया तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अलका चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat