Breaking News

विशेष अभियान में 75 वारंटी गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जनपद बदायूं पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 13/14 जून 2026 की रात्रि विशेष कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर कुल 75 गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों के अनुपालन में यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संबंधित थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया और अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराध नियंत्रण एवं न्यायालयीय आदेशों के प्रभावी अनुपालन के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली। नगर में बिजली समस्याओं को लेकर चारों ओर हाहाकार

Spread the loveबिसौली। नगर में बिजली समस्याओं को लेकर चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। …

error: Content is protected !!