Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

इस्लामनगर। थाना इस्लामनगर पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 14 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर कस्बा इस्लामनगर के पास इस्लामनगर-चंदौसी रोड से नगला बाराह मार्ग पर चेकिंग के दौरान भूरा उर्फ रेशमपाल पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदगंज गोबरा, थाना उघैती, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना इस्लामनगर पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 3/25 (1-बी) ए आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एवं अन्य मामलों से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।

थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंहगाई, बेरोजगारी व नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर सपा का गोसाईंगंज में धरना

Spread the love** ___________________________ *लखनऊ/अयोध्या*। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के द्वारा गोसाईगंज-बरदहिया बाजार में …

error: Content is protected !!