Breaking News

जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी*

Spread the love

*
इस्लामनगर।:-विकास खंड इस्लामनगर में रविवार को तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेला, जनकल्याण मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीके भारद्वाज रहे। उन्होंने वृक्षारोपण कर, फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र यादव एडवोकेट ने उपस्थित लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य अतिथि द्वारा
मेले में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाकर कुपोषण मुक्त समाज का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में राजीव कुमार मण्डल अध्यक्ष, संजीव कुमार जिला प्रतिनिधि,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी सलीम अहमद, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, प्रधान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस ने 8,050 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद करने का किया दावा

Spread the loveउझानी में छह लोग जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार उझानी। अवैध जुआ …