Breaking News

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कुवरगांव। थाना कुवरगांव पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के तहत बदायूं-आंवला रोड से ग्राम फरीदपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुल्ला उर्फ शमीउद्दीन पुत्र छुन्नू निवासी ग्राम लाही फरीदपुर, थाना कुवरगांव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना कुवरगांव पर मु0अ0सं0 90/2026 धारा 3/25 (1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास व 45 हजार का अर्थदंड

Spread the loveबदायूं। पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार संचालित महत्वाकांक्षी ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत वरिष्ठ …

error: Content is protected !!