बदायूं: सहसवान नगर के नारायण भवन में रविवार को पत्रकार एसोसिएशन सहसवान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक में पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती तथा भविष्य की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के बरिष्ठ पत्रकार अबीर सक्सेना ने की। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और उनकी समस्याओं एवं चुनौतियों को लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पत्रकारों की समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने पर सहमति व्यक्त की।
बैठक में संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक पत्रकार एसोसिएशन से जुड़ सकें। इसके साथ ही फील्ड में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता किए जाने पर भी सहमति बनी।
संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठन के माध्यम से पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर अनवर खान, मसर्रत सलमानी,सौरभ गुप्ता,रिंकू भारद्वाज, डॉ.राशिद अली खान,एसपी सिंह,अबीर सक्सेना,मुकीम अहमद,किशन शर्मा, मोहित यादव, योगेंद्र उपाध्याय जगतपाल यादव,आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat