Breaking News

रोडवेज बस स्टैंड पर शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण किया गया

Spread the love

बिसौली। मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा की ओर से नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण किया गया। भीषण गर्मी में मीठा शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की।
रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद एवं चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। श्री अहमद ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पानी व शर्बत देने से बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं है। चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर मदरसे के प्रिंसिपल मो. इफ्तिखार अशरफी, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खां, मदरसे के सदर इरशाद खां, मास्टर मो. अफसर, शफी मो. शब्बीर अहमद, मो. इशहाक सैफी, अहमद अजीम अफसर, मो. आरिफ, अमीर अहमद, शकील अहमद सैफी, मो. अयाज, मो. राशिद आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस ने 8,050 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद करने का किया दावा

Spread the loveउझानी में छह लोग जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार उझानी। अवैध जुआ …