*
इस्लामनगर। कस्बे के मोहल्ला पछाया नई बस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वर्षों से बंद पड़ी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में सोमवार को अचानक करंट दौड़ जाने से एक अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ परिजनों व
मोहल्ले के करीब 20 से मौहल्ले वासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ थाने ओर तहसील में सामूहिक शिकायती दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह 11 हजार वोल्ट की लाइन वर्षों पहले एक ट्यूबवेल के लिए खींची गई थी। उस समय क्षेत्र में मकान कम थे, लेकिन धीरे-धीरे नई बस्ती बस गई और लाइन कई मकानों की छतों के ऊपर से गुजरने लगी। करीब नौ वर्ष पहले इसी लाइन की चपेट में आने से छत पर सो रही एक युवती की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद विभाग ने लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी थी, लेकिन लाइन को हटाया नहीं गया।
लंबे समय तक लाइन में सप्लाई बंद रहने के कारण लोगों का डर भी खत्म हो गया था। सोमवार करीब 8 बजे अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। इसी दौरान मोहल्ला पछाया नई बस्ती निवासी 50 वर्षीय रसीद अपनी छत पर टहल रहे थे। अचानक करंट की चपेट में आने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों के अनुसार, उनके कानों से खून निकलने लगा। आनन-फानन में उन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत में सुधार न होने पर परिजन मुरादाबाद ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।
लापरवाही:-हादसे की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन हटाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोगों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। लोगों का आरोप है कि कर्मचारी जल्दबाजी में एक पोल से लाइन काटकर चले गए, जबकि वर्षों से छतों के ऊपर लटक रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि लाइन की आपूर्ति पहले ही बंद कर दी गई थी तो उसे समय रहते हटाया क्यों नहीं गया। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया।
—————————————-
*वाईट*
जानकारी मिली है करंट लगने की
पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि लाइन में करंट किस कारण आया और उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
*अवर अभियंता (जेई) मनोज कुमार भारद्वाज इस्लामनगर*
Budaun Amarprabhat