Breaking News

विकास कार्यों में सुधार के निर्देश, अधूरे निर्माण समय पर पूरे करने पर जोर

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक एवं कम लागत के भवन व सड़क निर्माण कार्यों तथा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अधूरे निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जून 2026 की रैंकिंग में जनपद को विकास कार्यों में प्रदेश स्तर पर 33वीं, राजस्व कार्यों में 15वीं तथा संयुक्त रूप से 19वीं रैंक प्राप्त हुई है। सीडीओ ने अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल जरीफनगर, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों समेत विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। जिन परियोजनाओं के लिए बजट की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव समय से शासन को भेजने के निर्देश दिए गए ताकि निर्माण कार्य प्रभावित न हों।

सीडीओ ने सड़कों की मरम्मत और रखरखाव पर भी जोर दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बदायूं-ककराला मार्ग और उझानी-ककोड़ा मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई वन विभाग द्वारा कराई जाती है। इस पर सीडीओ ने संबंधित स्थलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं सड़क किनारे मिट्टी भराई का कार्य मनरेगा से कराने के प्रस्ताव पर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विभाग ने बताया कि बदायूं-दातागंज सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 83 कार्यक्रमों की समीक्षा में बताया गया कि जून 2026 में जनपद की 54 परियोजनाओं को ‘ए’ श्रेणी, छह को ‘बी’ श्रेणी, एक को ‘सी’ श्रेणी और दो को ‘डी’ श्रेणी प्राप्त हुई है, जबकि 20 कार्यक्रम ऐसे हैं जिनमें श्रेणी निर्धारित नहीं की जाती।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …