Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में ‘कहानी सुनाओ-लिखो’ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को ‘कहानी सुनाओ एवं कहानी लिखो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने किया। इसमें प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान नन्हे बच्चों ने अपनी मधुर आवाज में शिक्षाप्रद कहानियां सुनाकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में देशभक्ति, नैतिक शिक्षा और हास्य से जुड़ी विभिन्न कहानियां प्रस्तुत कीं। आयोजन का उद्देश्य दादा-दादी और नाना-नानी द्वारा सुनाई जाने वाली पारंपरिक कहानियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उनकी रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना था।

कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में पीजी से प्रियांश जैन, एनसी से कृतिका, केजी से अनिका खरे, कक्षा 1 से अखंड प्रताप, कक्षा 2 से अहान सिंह, कक्षा 3 से कृष्या सिंह, कक्षा 4 से वेद यादव और कक्षा 5 से अल्वीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं कहानी लिखो प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कनिष्का यादव, कक्षा 7 से राधिका गुप्ता, कक्षा 8 से यशिका सिंह, कक्षा 9 से मानवी वार्ष्णेय, कक्षा 10 से अनन्या माहेश्वरी तथा कक्षा 11 से साक्षी ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।

विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि कहानियां बच्चों की कल्पनाशक्ति, भाषा कौशल और नैतिक मूल्यों के विकास का प्रभावी माध्यम हैं। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उन्हें मंच पर अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी, निर्णायक मंडल के सदस्य तुषा वार्ष्णेय एवं साजिद रजा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ऋषि आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई संस्थापक ऋषि जी महाराज की 45वीं पुण्यतिथि

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया स्थित ऋषि आश्रम …

error: Content is protected !!