Breaking News

वृक्ष स्वयं धूप में रहकर हम सबको देते हैं छाया

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र बिल्सी के ग्राम पिंडौल में प्राथमिक विद्यालय में ईको क्लब की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान मुजाहिद खान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मवीर तथा ईको क्लब के पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार जैन ने कहा कि वृक्षारोपण (पेड़ लगाना) पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। पेड़ हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) देते हैं, जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर हवा को शुद्ध करते हैं, बारिश लाते हैं, मिट्टी का कटाव रोकते हैं और तापमान को नियंत्रित रखते हैं। उन्होंने कहा पेड़ स्वयं धूप में रहकर हम सब को छाया प्रदान करते हैं इसलिए समय रहते घर के आसपास खाली पड़ी जमीन पर वृक्षारोपण अवश्य करते रहें,विद्यालयों सहित स्कूल अक्सर युवा मन में जागरूकता बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण गतिविधियों को अपने पाठ्यक्रम में शामिल करते हैं। इसके अलावा, वृक्षारोपण न केवल एक पर्यावरणीय आवश्यकता है, बल्कि सामुदायिक भावना और साझा जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का भी एक साधन है।इस मौके पर अंशु चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी, रचना वार्ष्णेय,प्रेमशंकर ,मुकेश कुमार, रीना ,सौरभ श्रीवास्तव, राम कुमार समेत विधालय का समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ऋषि आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई संस्थापक ऋषि जी महाराज की 45वीं पुण्यतिथि

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया स्थित ऋषि आश्रम …

error: Content is protected !!