Breaking News

अटेना गंगा पुल से महिला के नदी में गिरने की सूचना, पुलिस व गोताखोर तलाश में जुटे

Spread the love

उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पुल से एक 58 वर्षीय महिला के गंगा नदी में गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि एटा जनपद के कस्बा अलीगंज निवासी राधा वर्मा (58) पत्नी सुनील वर्मा के संबंध में सूचना मिली कि वह अटेना गंगा पुल से नदी में गिर गई हैं। सूचना मिलते ही कटरा सआदतगंज पुलिस चौकी एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को तलाश अभियान में लगाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद राहत एवं तलाश कार्य शुरू कराया गया। महिला के परिजन भी अटेना घाट पहुंच गए हैं।

थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की तलाश जारी है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा स्नान के दौरान 25 वर्षीय युवक गहरे पानी में लापता

Spread the loveसहसवान कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम सुकर्रा घाट पर रविवार को गंगा स्नान …