Breaking News

ईसीसी एजूकेटर संघर्ष मोर्चा का हुआ गठन, सत्येंद्र कुमार जिला अध्यक्ष व रहीसुल हसन बने उपाध्यक्ष

Spread the love

बदायूं। स्थानीय इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित एक बैठक के दौरान ‘ईसीसी एजूकेटर संघर्ष मोर्चा’ का विधिवत गठन किया गया। संगठन को मजबूती प्रदान करने और एजूकेटरों की समस्याओं के समाधान हेतु पदाधिकारी नियुक्त किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीराम वर्मा ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें सत्येंद्र कुमार को जिला अध्यक्ष और रहीसुल हसन को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनके अलावा, अखिलेश कुमार को सचिव, प्राची मिश्रा को कोषाध्यक्ष, रूबीना असलम को संगठन मंत्री और प्रियंका को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए विभिन्न ब्लॉकों में भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सहसवान से रश्मि सक्सेना अध्यक्ष, नीलम यादव उपाध्यक्ष, सलारपुर से सपना यादव अध्यक्ष, रचना उपाध्यक्ष, म्याऊं से चांदनी उपाध्याय अध्यक्ष, उसावां से माधुरी अध्यक्ष, कादरचौक से सोनी अध्यक्ष, शीलेन्दर उपाध्यक्ष, जगत से शशि अध्यक्ष, पूनम उपाध्यक्ष, इस्लामनगर से रवि प्रकाश अध्यक्ष, मुस्कान उपाध्यक्ष, अम्बियापुर से रूबि माहेश्वरी अध्यक्ष, मानसी सक्सेना उपाध्यक्ष, बजीरगंज से सुमन अध्यक्ष, उझानी से मुशाहिद अध्यक्ष बनाए गए।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने विश्वास जताते हुए कहा कि मोर्चा सभी एजूकेटरों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा और किसी भी साथी को निराश नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर एकजुटता के साथ संघर्ष करेंगे और संगठन में नए साथियों को जोड़कर इसे और अधिक विस्तार देंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा स्नान के दौरान 25 वर्षीय युवक गहरे पानी में लापता

Spread the loveसहसवान कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम सुकर्रा घाट पर रविवार को गंगा स्नान …