Breaking News

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the love

विदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अंतर्गत आसफपुर पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का स्थानांतरण हो गया है। शासनादेश के अनुपालन में उन्हें बदायूँ जिले के थाना सहसवान स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थानांतरण पर पुलिस कर्मियों द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनके कार्यकाल और कार्यशैली को याद किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान, उप निरीक्षक जगवीर सिंह सहित समस्त स्टाफ ने हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह को पुष्पमालाएं पहनाकर विदाई दी। चौकी प्रभारी ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्यामवीर सिंह ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। उनके साथियों ने उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विदाई के दौरान हेड कांस्टेबल प्यारे खां, बीरेंद्र सिंह, अर्जित बालियान, जोगेंद्र सिंह, अमन ठाकुर, सागर चौधरी, विकास चौधरी, एलब्रिज तथा पीआरडी जवान छत्रपाल सहित पुलिस परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विदाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस स्टाफ ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी परिसर में पौधारोपण किया। सभी पुलिस कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ समापन

Spread the love** बदायूं — आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय …

error: Content is protected !!