Breaking News

24 जुलाई तक बढ़ी हज-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि

Spread the love

बदायूँ : 23 जुलाई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई ने हज-2027 के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 कर दी है। हज-2027 हेतु इच्छुक हज आवेदक हज कर्मटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in तथा एप्लीकेशन हज सुविधा पर उपलब्ध हज ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से आवेदन शीघ्र कर लें। जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है तथा ऑनलाइन आवेदन किन्हीं कारणों से पूर्ण नहीं किया है,वे भी अपने आवेदन को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लें,अन्यथा वह हज-2027 में आवेदन से वंचित रह जायेंगे। जिसका भारतीय अन्तराष्ट्रीय पासपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है वह तत्काल सम्बन्धित पासपोर्ट कार्यालय से सम्पर्क कर लें ताकि हज-2027 हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 24 जुलाई 2026 से पूर्व अपना आवेदन पूर्ण कर सकें। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि हज यात्रियों के चयन हेतु ऑनलाइन कुर्रा(डिजिटल रैंडम चयन) 30 जुलाई 2026 को हज हाउस मुम्बई में किया जायेगा। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी व एस0एम0एस0 के माध्यम से भी सूचित किया जायेगा। सभी चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि रू0 152300 दिनांक 10 अगस्त 2026 तक हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई के खाते में जमा करनी होगी। हज के चयन उपरान्त सीट निरस्त कराने पर हज-2027 की गाइडलाइंस के नियमानुसार जमा धनराशि में कटौती की जाएगी। इच्छुक हज आवेदकों से अनुरोध है कि वह हज कर्मटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट hajcommittee.gov.in तथा उ0 प्र0 राज्य हज समिति की वेबसाइट hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध हज-2027 की पॉलिसी,हज गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।
ऑनलाइन आवेदन करते समय नवीन पासपोर्ट आकार का फ़ोटो,मशीन पठनीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट का प्रथम पृष्ठ व अन्तिम पृष्ठ,पते का प्रमाण पत्ऱ, बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक भी आवेदनकर्ता को अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन उपरान्त आवेदन फ़ार्म का प्रिंटआउट डाउनलोड करना होगा एवं उसे सचिव/कार्यपालक अधिकारी,उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियॉं मेमोरियल हज हाउस सरोजनीनगर,लखनऊ को उपलब्ध कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए मदरसा शम्सुल उलूम घण्टाघर बदायॅूं में स्थापित हज ई-सुविधा केन्द्र में मदरसे के प्रधानाचार्य मुहम्मद इरशाद आलम(नोडल अधिकारी) से सम्पर्क स्थापित कर हज आवेदन की निःशुल्क सुविधा प्राप्त करें। ज़िला स्तर पर हैल्पलाइन मोबाइल नं0-मुहम्मद इरशाद आलम-9555584637,अफ्फ़ान हक़ क़ादरी-9897573400 तथा अफ़जाल अहमद-9456406761 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशुद्ध वेद मंत्र बोलने से हानि होती है : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएँ *अशुद्ध वेद मंत्र बोलने से हानि होती है : आचार्य संजीव रूप* …

error: Content is protected !!