Breaking News

दहेज प्रताड़ना और बीएनएस के मुकदमे में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार, 26 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना उसहैत में पंजीकृत मु0अ0सं0- 148/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं 3/4 डी.पी. एक्ट (दहेज प्रतिषेध अधिनियम) के अंतर्गत वांछित चल रहे अभियुक्तों की तलाश पुलिस कर रही थी।
आज पुलिस टीम ने दबिश देकर 03 अभियुक्त राजू उर्फ राजाराम पुत्र मलखान निवासी- ग्राम नगरिया दुगानी, थाना उसहैत, सतेन्द्र पुत्र राजू उर्फ राजाराम निवासी- ग्राम नगरिया दुगानी, थाना उसहैत, कौशिल्या पत्नी राजू उर्फ राजाराम निवासी- ग्राम नगरिया दुगानी, थाना उसहैत को गिरफ्तार किया।
थाना उसहैत पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, रूट का किया निरीक्षण

Spread the loveसंवाददाता डॉ राशिद अली खान सहसवान, बदायूं। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा …

error: Content is protected !!